Monday 8 October 2018


हालात-ए–हिंदी

मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज
करेंगे आज फिर कामचोरी छोड़ सब अपने काम काज
इक दिन का बनावटी चोला पहना कर करते हम लज्जित हिंदी को
क्योंकि अंग्रेज हस रहे हैं हम पर पहना कर हमको अंग्रेजी का ताज .......!
मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज !!


खेला बचपन जिस गोद में हमने वो अब तरसती माँ शब्द को
जिन कन्धों पर बैठ देखी दुनिया, वो बाबा नहीं रहे बाबा आज
मोम डैड और अंकल आंटी दिए नए नाम इस दुनिया ने
जिन्हें बोल हिंद के वासी ना जाने क्यों करते खुद पर नाज़ .....!
मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज !!


सुबह उठ पैरों को छूकर, लेते थे दुआएं बड़े बुजुर्गो की
अब हेल्लो हाए और गुड मोर्निंग डीअर, सब गाते हैं अपना राग
पहले खाना खाना होता था, सब खाते थे निचे मिल बैठ कर
अब ब्रेकफास्ट, लंच और डिन्नर, सजते हैं डाइनिंग टेबल पर आज..... !
मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज !!


चिठ्ठी और प्रार्थना पत्र, हिंदी में लिखना अब हम भूल गए
क्योंकि मात्रा और आ का डंडा, हो गए है इतिहास के राज़
करते अंग्रेजी में बड़ी बड़ी बातें, अब हिंद के वासी उन लोगों से
छत, कपड़ा और दो वक़्त की रोटी, नहीं है पास उनके आज ....!
मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज !!
अंग्रेजी से नाता नहीं जिनका, वो भटकते दर दर नौकरी के लिए
और अंग्रेजी के ना जाने कितने पोपट, करते हैं दुनिया पर राज़
खूब करते अंग्रेजी में बक बक, सीना चोडा करके शिक्षक
बाहर आकर सब यह बोले, कुछ नहीं समझ आया मुझको आज......!
मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज !!


क्यों तोहमत लगा रहा हूँ अंग्रेजी पर, शायद सिक्का मेरा ही खोटा है
क्यों नहीं रोका अंग्रेजी दलालों को, खूब भिगाडा जिन्होंने हिंदी का साज़
इतना सब कुछ होते हुए भी, गर्व है हम सब हिंद के वासियों को
क्यूकि विश्वभर में सबसे ज्यादा, अब हिंद में घिसी जाती अंग्रेजी आज.....!
मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज !!


हिंदी दिवस है हिंदी दिवस है, छोड़ो अब इन सब झूठी रस्मों को
ना बदला है ना बदलेगा, क्यूकि शायद अंग्रेजी है हम सबकी प्यास...
हिंद देश का वासी हूँ हिंदी दिवस इसलिए मैं मनाऊंगा
क्यूकि ना चाहते हुए भी मुझको, निभानी है ये परम्परा आज ....!
मना रहे हैं हिंदी दिवस हम हिंद देश के वासी आज !!

जय हिंद, जय हिंदी , जय हिंदुस्तान

आपका अज़ीज़
सन्नी गुप्ता (आरव)





No comments:

Post a Comment